Black woman in handcuffs
पुरानी रंजिश में एक बुजुर्ग ने डालनवाला क्षेत्र में पड़ोसी ने घर के मुख्य प्रवेश द्वार पर लगा पूरा लोहे का गेट ही ग्राइंडर मशीन से काटकर चोरी कर लिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और जांच के आधार पर 67 वर्षीय आरोपित को गिरफ्तार कर चोरी किया गया गेट बरामद कर लिया है।इंस्पेक्टर डालनवाला एसएस कुंवर ने बताया कि आंबेडकर मार्ग डीएल रोड निवासी गुलनार बानो ने तहरीर दी थी।उन्होंने बताया कि 12 जून को वह परिवार सहित किसी काम से घर से बाहर गई थीं। अगले दिन शाम को लौटने पर घर का लोहे का गेट गायब मिला।
गुलनार बानो ने अपने पड़ोसी तनवीर अहमद खान पर पुरानी रंजिश के चलते चोरी का शक जताया। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच नालापानी चौकी प्रभारी बलबीर सिंह को सौंपी गई।
पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान फुटेज में एक व्यक्ति गेट काटकर ले जाता दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने संदिग्ध पड़ोसी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।पूछताछ में आरोपित की भूमिका सामने आने पर उसकी निशानदेही पर रविवार को सहस्रधारा रोड स्थित हिल व्यू अपार्टमेंट के निकट दुर्गा एन्क्लेव-दो के पास एक खाली प्लाट से चोरी किया गया करीब छह गुणा छह फुट का लोहे का गेट बरामद कर लिया गया।
