भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) की पासिंग आउट परेड में शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वह भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) की पासिंग आउट परेड में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर सलामी लेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंच गईं थी।आज भारतीय सेना को 481 नए अफसर मिलेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में अंतिम पग पार कर 515 जेंटलमैन कैडेट भारतीय सेना और मित्र देशों की सेनाओं का हिस्सा बनेंगे।इस बार की परेड कई मायनों में ऐतिहासिक होगी, क्योंकि पहली बार महिला कैडेट भी पुरुष कैडेटों के साथ ‘अंतिम पग’ भरते हुए सैन्य अधिकारी बनेंगी।
