Close-up of woman hand with Indian handcuffs and key
कलियर कोतवाली क्षेत्र के गांव आसफनगर से बीती 26 मई को पाकिस्तान के जरिये हुए ट्रांजेक्शन के मामले में सोनम की गिरफ्तारी के बाद बृहस्पतिवार को जम्मू कश्मीर पुलिस दोबारा यहां पहुंची। पुलिस ने सोनम की सहेली पूजा को हिरासत में लेकर पूछताछ की और फिर उसे अपने साथ ले गई।कुछ दिन पहले जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने राहुल खान नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। आरोप था कि वह पाकिस्तान के माध्यम से करोड़ों के ट्रांजेक्शन करता था। जांच में धनौरी स्थित ग्राम आसफनगर निवासी सोनम का नाम भी सामने आया था।पता चला था कि सोनम के नाम से राहुल ने खाते खुलवाए थे। उसके कहने पर सोनम अन्य राज्यों में पैसे भेजती थी। इसके बदले उसे कमीशन मिलता था। पता चला कि धनौरी क्षेत्र की पूजा ने सोनम को उमर से मिलवाया था। उसने राहुल खान से सोनम का संपर्क कराया था। बृहस्पतिवार को उसका ट्रांजिट रिमांड लिया गया, देर शाम जम्मू कश्मीर पुलिस पूनम को लेकर चली गई। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने पुष्टि करते हुए बताया कि जम्मू कश्मीर पुलिस की टीम युवती से पूछताछ कर उसे अपने साथ ले गई।
