हरिद्वार और देहरादून के बीच रेलमार्ग पर आए तेज आंधी-तूफान के दौरान एक विशालकाय पेड़ रेलवे ट्रैक पर गिर गया, जिससे रेल यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। पेड़ के ट्रैक पर गिरने के कारण वंदे भारत एक्सप्रेस सहित कई अन्य ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, जीआरपी, आरपीएफ और रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। रेलवे कर्मचारियों द्वारा पेड़ को काटकर ट्रैक से हटाने का प्रयास किया
