Close-up Of human hand with Indian handcuffs
विजिलेंस देहरादून की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। टीम ने बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत दर्ज कराई थी कि पथरी बाग स्थित 33/11 केवी बिजली घर में तैनात अवर अभियंता अतुल कुमार उससे बिजली कनेक्शन जारी करने और लोड बढ़ाने की एवज में 80,000 रुपये की मांग कर रहा है। शिकायत की पुष्टि के बाद सतर्कता टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया।आरोपी अधिकारी उपभोक्ता से उसकी पत्नी के नाम पर खरीदे गए अपार्टमेंट में बिजली कनेक्शन दिलाने और विद्युत भार बढ़ाने के नाम पर अवैध धनराशि मांग रहा था। टीम ने ट्रैप ऑपरेशन के दौरान आरोपी जेई अतुल कुमार को शिकायतकर्ता से 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम ने मौके पर ही आवश्यक साक्ष्य जुटाए और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

