मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में आधारभूत ढांचे और विभिन्न विकास योजनाओं को गति देने के लिए 171 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की। इस धनराशि से प्रदेश के कई विधानसभा क्षेत्रों में सड़क निर्माण, चंपावत में सिटी सेंटर निर्माण, अतिथि गृहों के पुनर्निर्माण तथा देहरादून की यातायात व्यवस्था सुधारने के कार्य किए जाएंगे।प्रदेश में कई मोटर मार्गों का नाम बलिदानियों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर रखने को भी मंजूरी दी गई है। इनमें अल्मोड़ा जिले में शहीद सूबेदार भवानी दत्त जोशी मोटर मार्ग, चमोली जिले में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी खीम सिंह मोटर मार्ग, बद्रीनाथ क्षेत्र में मेहरबान सिंह रावत मोटर मार्ग और कर्णप्रयाग क्षेत्र में तुलाराम थपलियाल मोटर मार्ग शामिल हैं।देहरादून शहर में बढ़ती ट्रैफिक समस्या के समाधान के लिए छह विभिन्न कार्यों के लिए 33.45 करोड़ की मंजूरी दी गई, जिससे यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने रुद्रपुर निवासी सुमन जैन को लोकतंत्र सेनानी सम्मान पेंशन योजना के तहत 27 जून, 2025 से 20 हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन मंजूर की।शहीदों

