उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में शनिवार से मौसम बदलने के आसार हैं। हल्की बारिश और बर्फबारी से मैदानी इलाकों के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश व बर्फबारी होने की संभावना है। खासकर 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना अधिक है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा जबकि 12 मार्च तक प्रदेशभर में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहने वाला है ,मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम में होने वाले बदलाव से तापमान में गिरावट हो सकती है।

