निरंजनपुर मंडी में तीन दुकानों में आग लग गई। बताया जा रहा है कि एक दुकान में शोर्ट सर्किट से आग लगी। इसके बाद तीन दुकानों तक आग पहुंच गई। जिन दुकानों में आग लगी तीनो दुकानें फल की हैं। जिस समय आग लगी उस समय एक व्यक्ति फंस गया, जिसे में सकुशल निकाल लिया गया।

