top view of famous hill station mussoorie in India
उत्तराखंड में होली पर मौसम शुष्क रहा। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले कुछ दिन तापमान में बढ़ोतरी का क्रम जारी रहेगा।अधिकतर क्षेत्रों में एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। आठ मार्च से हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम करवट ले सकता है और पहाड़ों में हल्की वर्षा के आसार बन रहे हैं।

