मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने उत्तराखंड में रोपवे परियोजनाओं के विकास, क्रियान्वयन, संचालन व रखरखाव से संबंधित विभागों, हितधारकों और पीपीपी कंपनियों के साथ पहली बोर्ड बैठक की। इस दौरान विभिन्न जनपदों में गतिमान व प्रस्तावित रोपवे परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई और संबंधित जिलाधिकारियों से भी परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई।मुख्य सचिव ने रोपवे परियोजनाओं को प्रदेश की अर्थव्यवस्था, पर्यटन, मोबिलिटी एवं समग्र विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए इनके कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। देहरादून-मसूरी रोपवे परियोजना में हो रही देरी पर संज्ञान लेते हुए इसकी प्रगति में तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।

