मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तराखंड में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है। हालांकि 19 नवंबर तक प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहेगा।हालांकि रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो-तीन डिग्री की गिरावट होने से रातें सर्द होने लगी हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पूर्वानुमान के अनुसार न्यूनतम तापमान में और गिरावट होने से ठंड बढ़ेगी।

