
प्रदेश भर में आज और कल पाला गिरने और शीतलहर चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। देहरादून समेत आसपास के मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाने की आशंका है। शुक्रवार से प्रदेश में मौसम फिर करवट बदल सकता है। जिससे चोटियों पर हिमपात और निचले क्षेत्रों में हल्की बौछारों के आसार हैं। इसके चलते पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड और बढ़ जाएगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 25 और 26 दिसंबर को प्रदेश में पाला गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि दिन के समय मौसम शुष्क रहेगा।तापमान की बात करें तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री की गिरावट के साथ 18.6 डिग्री रहा। हालांकि रात का न्यूनतम तापमान दो डिग्री इजाफे के साथ 8.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।