Stacks of files and paperwork in the office and bookshelves on the background: management and storage concept
इस महीने कुल 12 छुट्टी रहने वाली हैं। ऐसे में आप यहां चेक कर सकते हैं कि आपके शहर में कौन-कौन से दिन बैंक बंद रहेंगे और कब-कब खुले रहेंगे।
- बेह दीनखलाम के कारण 3 जुलाई को शिलांग में बैंकों की छुट्टी रहेगी
- मिजो हमीचे इंसुइहखौम पावल यानी एमएचआईपी दिवस के मौके पर अजवाल में 6 जुलाई को बैंक बंद रहेंगे
- 7 जुलाई को रविवार है और इस दिन पूरे देश के बैंकों में छुट्टी रहेगी
- इंफाल में 8 जुलाई को कांग-रथयात्रा की वजह से बैंक बंद रहेंगे
- द्रुक्पा त्से-जी के कारण 9 जुलाई को गंगटोक में बैंकों की छुट्टी रहेगी
- 13 जुलाई को महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण और 14 जुलाई को रविवार होने की वजह से पूरे देश के सभी बैंक इस दिन बंद रहेंगे
- 16 जुलाई को उत्तराखंड में मनाए जाने वाला त्योहार हरेला मनाया जाएगा, इसलिए राजधानी देहरादून में सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी
- मुहर्रम 17 जुलाई को है जिसके कारण देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे
- 21 जुलाई को रविवार है जिसके कारण पूरे देश के सभी बैंक बंद रहेंगे
- जहां एक तरफ 27 जुलाई को चौथा शनिवार पड़ रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ 28 जुलाई को रविवार की छुट्टी है और इसलिए देश के सभी बैंक इन दोनों दिन बंद रहेंगे।

