Black woman in handcuffs
शनिवार को पुलिस बहुउद्देश्यीय भवन में एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि रुद्रपुर सुभाष कॉलोनी निवासी सौरभ राज ने आठ साल पहले अफसाना से प्रेम विवाह किया था। दोनों पेशे से मजदूरी करते थे। सौरभ पत्नी व दो बेटियों के साथ नीलांचल कॉलोनी फेज में स्थित शिवाजी कॉलोनी में गंगाराम मौर्या के मकान पर किराये पर रहता था। मकान मालिक गंगाराम के अनुसार दोनों पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। सौरभ आठ अप्रैल की रात करीब 12 बजे घर आया। वह नशे में था और आधी रात पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। अगली सुबह करीब चार बजे सौरभ ने कमरे में बाहर से कुंडी लगाई और बच्चों को लेकर फरार हो गया। 10 अप्रैल को पुताई के लिए कुंडा खोला तो अफसाना जमीन पर पेट के बल गिरी थी। शव सड़ चुका था और दुर्गंध उठ रही थी। पुलिस ने अगले दिन अफसाना के पिता ने आरोपी पति सौरभ राज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।पुलिस ने अफसाना हत्याकांड के आरोपी को 24 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है। पति ने अवैध संबंध के शक में अफसाना की गला घोंटकर हत्या की थी। वारदात के बाद आरोपी बच्चियों को लेकर मथुरा भाग गया था। रुद्रपुर आने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

