![](https://citytime.co.in/wp-content/uploads/2024/04/360_F_355005268_vEKAISrYxI7OCKLOoxjRFAflId1lMI38.jpg)
लखनऊ समेत लगभग 15 जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को लेकर अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। बच्चों को पूरी बाह की हल्के रंग की शर्ट पहनाएं। फुल पैंट भी जरूरी है। अगर संभव हो तो सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक धूप में निकलने से बचें वर्ना लू की चपेट में आ सकते हैं।कल यानी सोमवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश या बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। फिर इसके अगले दो दिन तापमान में वृद्धि होगीमौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, 26 अप्रैल तक उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान 30-35 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा भी चलेगी। महीने के अंत में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है।