शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हेलीकॉप्टर से देहरादून से सीधे वन चेतना पार्क जखोली पहुंचे, जहां से वाहन के माध्यम से ब्लॉक प्रांगण जखोली पहुंचे, इस दौरान बाजार में जाते हुए सीएम ने जनता का अभिवादन भी स्वीकार करते हुए लोस प्रत्याशी अनिल बलूनी के पक्ष में मतदान करने की अपील भी की। जखोली ब्लॉक में भाजपा की विजय संकल्प रैली में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्षेत्रीय जनता से गढ़वाल लोक सभा प्रत्याशी अनिल बलूनी के लिए वोट मांगे। सीएम ने केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि जनपद रुद्रप्रयाग को एक आदर्श जिला बनाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सीएम का फूल मालाओं के साथ स्वागत भी किया।

