लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान के दौरान उत्तराखंड में भाजपा के 36 वाहन केंद्र एवं राज्य सरकारों की योजनाओं और उपलब्धियों का गुणगान करेंगे। भाजपा ने शनिवार को देहरादून के परेड मैदान स्थित टिहरी लोकसभा चुनाव कार्यालय से क्षेत्र के लिए प्रचार वाहन रवाना किए। इन वाहनों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश चुनाव प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी समेत अन्य नेता उपस्थित थे।एलईडी स्क्रीन से सुसज्जित इन वाहनों में सुझाव पेटिका भी रखी जाएगी, जिनके माध्यम से पार्टी आमजन से सुझाव लेगी।पार्टी ने प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र के लिए छह-छह प्रचार वाहनों की संख्या नियत की है। टिहरी लोकसभा क्षेत्र के लिए इन प्रचार वाहनों को शनिवार को देहरादून से हरी झंडी दिखाई गई। अन्य लोकसभा क्षेत्रों में भी ये वाहन भेजे जा रहे हैं।

