टिहरी रेंज के स्यांसू पुल के समीप में रविवार को एक गुलदार संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे मृत पड़ा मिला। वन विभाग की टीम ने गुलदार का पोस्टमार्टम करवाकर शव को जलाकर नष्ट कर दिया है। वन रेंज अधिकारी ने बताया कि सुबह वन चौकीदार ने सूचना दी कि कमांद क्षेत्र के स्यांसू के पास एक गुलदार अचेत अवस्था में पड़ा है।जिसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गुलदार की जांच की तो वह मृत था। बताया कि मृत नर गुलदार की उम्र लगभग पांच साल हैं। पोस्टमार्टम से पता चला है कि आपसी संघर्ष में गुलदार को काफी चोटें आई। जिससे उसकी मौत हो गई।

