Creative abstract 3D render illustration of professional remote controlled wireless RC quadcopter drone with 4K video and photo camera for aerial photography flying in the air outdoors with selective focus effect
एम्स प्रशासन की ओर से सुदूरवर्ती क्षेत्रों में ड्रोन आधारित स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने और आपात स्थिति में मरीज को दवाएं उपलब्ध कराने के लिए ड्रोन मेडिकल सेवा का सफल ट्रायल किया। जिसके तहत एम्स ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंबा तक ड्रोन के माध्यम से 35 मिनट में टीबी की दवा पहुंचाई। जबकि वापसी में 30 मिनट का समय लगा। करीब आधा किलोग्राम वजनी दवा को पहुंचाने में ड्रोन ने एक तरफ 40 किलोमीटर की उड़ान भरी। इसी महीने से एम्स राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों के लिए नियमित ड्रोन मेडिकल सेवा शुरू करेगा।एम्स संस्थान निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने बताया कि ड्रोन से आपात स्थिति में सुदूर पहाड़ी क्षेत्रों में दवा उपलब्ध कराने के लिए बृहस्पतिवार को वेंडर सेलेक्शन के तहत ट्रायल किया गया। ड्रोन आधारित स्वास्थ्य सेवा के तहत किया गया ट्रायल पूरी तरह से सफल रहा। बताया कि पीएम मोदी की दूरदर्शी सोच के मद्देनजर महिला सशक्तिकरण के तहत ड्रोन दीदी के नाम से नई फोर्स तैयार की जा रही है। जिसकी सहायता से यह सेवा नियमित शुरू की जाएगी। ड्रोन के माध्यम से सीएचसी स्तर के अस्पतालों को डायग्नोस्टिक किट, दवाइयां, ब्लड सैंपल आदि भेजे जाएंगे।

