उत्तराखंड में नए साल के जश्न की तैयारी जोरो-शोरों से चल रही है। गढ़वाल मंडल के पर्यटक स्थल नववर्ष पर सैलानियों से गुलजार रहेंगे। इसके लिए सैलानी लगातार होटल, होम स्टे और गेस्ट हाउस में एडवांस बुकिंग करा रहे हैं। औली, मसूरी समेत कुछ पर्यटक स्थलों पर नववर्ष का जश्न मनाने के लिए सैलानियों की आमद शुरू भी हो गई है।पर्यटक तो पहुंच रहे हैं। पहाड़ों पर फिलहाल स्थिति सामान्य है, लेकिन 30 और 31 दिसंबर को भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। ऐसे में विशेषकर पहाड़ों की रानी मसूरी और विश्व प्रसिद्ध हिमक्रीड़ा स्थल औली में पर्यटकों को पार्किंग व जाम की समस्या का सामना करना पड़ सकता हराज्य के अधिकांश पर्यटक स्थलों पर पार्किंग ही सबसे बड़ी समस्या है, जो पर्यटकों की भीड़ बढ़ने पर जाम का कारण भी बनता है। हालांकि, पुलिस और प्रशासन इसके वैकल्पिक इंतजाम में जुटे हैं। पर्यटन विभाग ने भी कई पर्यटक स्थलों पर पार्किंग बनाई है, लेकिन कुछ पार्किंग काफी दूर हैं। इससे भी असुविधा हो सकती है।मसूरी और धनोल्टी में लगभग 350 होटल हैं, जिनमें एक साथ 25 से 30 हजार लोग ठहर सकते हैं। नववर्ष के लिए होटलों में 75 प्रतिशत से अधिक बुकिंग हो चुकी है। इसके सापेक्ष मसूरी में लगभग 2000 वाहनों की पार्किंग क्षमता है, जबकि धनोल्टी में 200 वाहन की। छुट्टियां और जश्न मनाने के लिए देशभर से लोग मसूरी का रुख करते हैं।

