ज्योतिष की दुनिया के जाने-पहचाने नाम, टैरो कार्ड विशेषज्ञ, अंक ज्योतिषी, वास्तु शास्त्री, फेस रीडर, हस्तरेखा जैसी तमाम विधाओं के माहिर विशेषज्ञ नए साल पर एक बार फिर देहरादून में जुटने जा रहे हैं।अमर उजाला-ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ का आयोजन सात व आठ जनवरी को होगा। अगर आप अपने भविष्य की चिंताओं को लेकर ज्योतिषीय परामर्श चाहते हैं, तो आपके लिए यह खास मौका आ रहा है। क्लेमेंटटाउन स्थित ग्राफिक एरा विवि परिसर में दो दिवसीय ज्योतिष महाकुंभ का उद्घाटन सात जनवरी को प्रदेश के राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) करेंगे।इसके बाद महाकुंभ आम लोगों के लिए खुल जाएगा। महाकुंभ में आम लोगों के लिए निशुल्क ज्योतिषीय परामर्श की सुविधा मिलेगी। वह अपने मनचाहे ज्योतिषी से बात कर सकेंगे। कुंडली दिखा सकेंगे। हस्तरेखा से भविष्य के प्रति सलाह ले सकेंगे। घर का नक्शा दिखाकर वास्तु संबंधी जानकारी ले सकेंगे।इस दौरान ज्योतिष विधा के विभिन्न पहलुओं को लेकर परिचर्चाओं का भी आयोजन किया जाएगा। महाकुंभ के दूसरे दिन समापन सत्र में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल होंगे।

