
Closeup of remains of woman lying in morgue
चाय बागान में पूर्व फौजी और एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दोनों के शव सिंचाई गूल में पानी में डूबे मिले। पूर्व फौजी सुबह सवेरे टहलने निकले थे। जबकि, महिला कोठी में खाना बनाने जा रही थी। पुलिस किसी वाहन से टक्कर लगने से मौत होना मान रही है। लेकिन, दोनों के शरीर पर चोट के ज्यादा निशान नहीं हैं।इससे उनकी डूबोकर या फिर किसी अन्य तरीके से हत्या करने की भी आशंका जताई जा रही है। दोनों के शवों का डॉक्टर के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। घटना गोरखपुर मार्ग पर दरू चौक के पास हुई। अंबीवाला निवासी पूर्व फौजी संदीप मोहन धस्माना पुत्र मदन मोहन धस्माना रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले थे।वह अक्सर एक या डेढ़ घंटे में घर वापस पहुंच जाते हैं। रविवार को तीन घंटे बाद भी नहीं पहुंचे। परिजन चिंतित हुए तो उन्होंने आसपास में तलाश की। मगर, उनका कहीं पता नहीं चला। फोन भी नहीं उठ रहा था। इस पर संदीप मोहन की पत्नी ने गांव में ही रहने वाले अपने पिता को फोन कर उनके गायब होने की सूचना दी। उन्होंने भी आसपास के लोगों के साथ मिलकर काफी दूर तक तलाश की। मगर, कोई सफलता नहीं मिली।वसंत विहार थाने से पुलिस पहुंची और महिला के बारे में जानकारी की। महिला की पहचान हेमलता पत्नी सुनील कुमार निवासी पितांबरपुर के रूप में हुई। पता चला कि हेमलता रोज सुबह सवेरे पास के गांव में एक कोठी में खाना बनाने जाती है। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लिए और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए। शुरुआत में लगा कि दोनों ने आत्महत्या की है। लेकिन, प्राथमिक जांच में पता चला है कि दोनों के बीच कोई संपर्क नहीं था।
ऐसे में इस आशंका को भी कोई बल नहीं मिल रहा। दूसरा पुलिस मान रही है कि पास से गुजर रहे किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मारी और दोनों इस गूल में जा गिरे। इससे उनकी मौत हो गई। तीसरी आशंका दोनों की हत्या की भी जताई जा रही है। संदीप की ठोढ़ी पर घिसड़ने के निशान थे। जबकि, महिला के हाथ में चोट थी।