**EDS: IMAGE PROVIDED BY DPR (UP) ON WEDNESDAY, NOV. 17, 2021.** Lucknow: Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami meets UP Governor Anandiben Patel. (PTI Photo)(PTI11_17_2021_000162B)
दिवाली के दिन उत्तरकाशी की निर्माणाधीन सुरंग में हुए हादसे में फंसे 41 श्रमिक जल्द बाहर आ सकते हैं। रेस्क्यू का आज 12वां दिन है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बचाव अभियान का जायजा लेने आज सिलक्यारा पहुंचे। उन्होंने सुरंग में फंसे मजदूरों से बात की।उन्होंने अंदर फंसे श्रमिक गबर सिंह से फोन पर बात कर उनका हौसला बढ़ाया। बताया कि उन्हें पूरी तरह सुरक्षित बाहर लाने के लिए यहां पूरी टीम कोशिश कर रही है। सीएम ने श्रमिकों के स्वास्थ्य का हाल पूछते हुए कहा कि बस अब कुछ देर और अपना हौसला बनए रखें। किसी भी तरह की चिंता न करें। इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बौखनाग देवता से सभी श्रमिकों की कुशलता के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन और रेस्क्यू में जुटी एजेंसियों के अथक प्रयास से जल्द सभी मजदूर सुरक्षित बाहर होंगे।इस बीच संस्कृति विभाग का मुख्यमंत्री आवास में बृहस्पतिवार की शाम को होने वाले इगास कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा, हमारे लिए वास्तविक इगास का क्षण तब होंगे, जब सभी 41 मजदूर सुरंग से सुरक्षित बाहर आ जाएंगे। उनके निर्देश पर ही मातली में अस्थायी रूप से कैंप कार्यालय बनाया गया।

