उत्तराखंड में आज मौसम ने फिर करवट बदली। पहाड़ से मैदान तक बादल छाए हैं। वहीं, मौसम विभाग की ओर से सात जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश होने से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ सकती है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून, टिहरी में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। वहीं, अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है।बदरीनाथ धाम में शुक्रवार शाम को अचानक मौसम बदलने के बाद बारिश और हल्की बर्फबारी हुई। जिससे धाम में पारा गिरकर 1 डिग्री पहुंच गया। इसके चलते धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
शुक्रवार दोपहर तक धाम में अच्छी धूप खिली थी, लेकिन शाम करीब चार बजे अचानक मौसम में बदलाव हो गया। पांच बजे धाम में हल्की बारिश शुरू हुई। कुछ देर बाद हल्की बर्फबारी भी शुरू हुई। हालांकि बारिश और बर्फबारी ज्यादा देर तक नहीं हुई, लेकिन मौसम बदलने से धाम में शीतलहर चल रही है, जिससे यात्री ठंड से कांपते नजर आ आए

