**EDS: IMAGE PROVIDED BY DPR (UP) ON WEDNESDAY, NOV. 17, 2021.** Lucknow: Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami meets UP Governor Anandiben Patel. (PTI Photo)(PTI11_17_2021_000162B)
उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अहमदाबाद में साबरमती रिवरफ्रंट के पश्चिम और पूर्वी हिस्से को जोड़ने वाले अटल फुट ओवर ब्रिज का भ्रमण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में साबरमती नदी पर निर्मित अटल ब्रिज बेहतरीन इंजीनियरिंग और सैंकड़ों श्रमिकों के अथक परिश्रम का प्रतीक है। यह गुजरात के विकास माडल की शानदार मिसाल है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में साबरमती नदी पर निर्मित अटल ब्रिज बेहतरीन इंजीनियरिंग और सैंकड़ों श्रमिकों के अथक परिश्रम का प्रतीक है।यह गुजरात के विकास माडल की शानदार मिसाल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में भी विभिन्न पर्यटन क्षेत्रों का विकास तेजी से किया जा रहा है। भविष्य में राज्य में भी विभिन्न नदियों पर रिवर फ्रंट को विकसित करने का प्रयास किया जाएगा।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अटल ब्रिज के प्रोजेक्ट हेड सुशांत से जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने सचिव विनय शंकर पांडे को उत्तराखंड में भी अटल ब्रिज की तर्ज पर ब्रिज बनाए जाने की संभावनाएं तलाशे जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अटल ब्रिज देखने आए पर्यटकों से भी मुलाकात की।
