उत्तराखंड में बहुत जल्द ही मौसम बदलने वाला है। अब धीरे-धीरे कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। जहां ऊंची चोटियों पर बर्फबारी से पारा गिर गया है, तो वहीं अब बारिश की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है।तराई में बीते एक सप्ताह से लगातार कड़ी धूप निकल रही हैं और मौसम साफ नजर आ रहा है। इस दौरान रात में तापमान में गिरावट के बाद हल्की ठंड लोग महसूस कर रहे हैं। गुरुवार को भी मौसम पूरी तरह साफ रहेगा।पंत विवि के मौसम विज्ञानी डा.राजकुमार सिंह ने बताया कि अधिकतम तापमान 31.2 व न्यूनतम 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही कड़ी धूप निकल रही है और शाम को न्यूनतम तापमान में गिरावट के बाद हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। सुबह आर्द्रता 90 प्रतिशत व दोपहर बाद 38 प्रतिशत दर्ज किया गया।नवंबर का महीना शुरू होते ही अब मौसम करवट बदलने लगा है। मौसम विभाग की मानें तो इस महीने बारिश होने की भी संभावना है। पहाड़ों पर बर्फबारी पहले से ही जारी है। ऐसे में बारिश और बर्फबारी के चलते तापमान और ज्यादा गिरने वाला है। अभी से ही पहाड़ों पर लोगों ने सर्दियों के गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। वहीं कहीं-कहीं तापमान माइनस में पहुंच गया है।
