केदारनाथ धाम में रविवार सुबह एक बार फिर हिमस्खलन हुआ है। सुबह 7:30 बजे सुमेरु पर्वत पर एवलांच आने की खबर है। हालांकि घटना से किसी भी तरह की कोई हानि होने की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों ने एवलांच का वीडियो बनाया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि उच्च हिमालय क्षेत्र में अक्सर हिमस्खलन की घटनाएं होती हैं। केदारनाथ धाम में इस साल मई में भी एवलांच आया था जबकि बीते साल सितंबर और अक्टूबर में भी एवलांच की तीन घटनाएं हुई थीं।केदारनाथ से करीब चार किमी पीछे चोराबाड़ी ताल के ऊपरी क्षेत्र में स्थित ग्लेशियर के एक हिस्से में हिमस्खलन हुआ था। इस दौरान पांच से सात मिनट के लिए क्षेत्र में बर्फ का गुबार उठा। जिस तरह से बर्फ का गुबार तेजी से नीचे की तरफ खिसक रहा था। जिससे अनुमान लगाया गया कि काफी ऊंचाई से भारी मात्रा में नई बर्फ टूटकर गिरी थी।
ताजा न्यूज़
February 5, 2025