चार पुलिस अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक दिया जाएगा। इनके अलावा एक अधिकारी को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न और एक को विशिष्ट कार्य के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न दिया जाएगा। गृह विभाग ने सोमवार शाम को इन अधिकारियों के नामों की सूची जारी की है।उत्तराखंड पुलिस के एएसपी चक्रधर अंथवाल को राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चुना गया है। विशिष्ट सेवा के लिए उन्हें यह सम्मान स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदान किया जाएगा। इनके अलावा पांच अधिकारियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से नवाजा जाएगा। साथ ही अग्निशमन विभाग के दो अधिकारियों को सराहनीय सेवा के लिए अग्निशमन सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा।
ताजा न्यूज़
February 17, 2025
February 17, 2025