![](https://citytime.co.in/wp-content/uploads/2023/08/istockphoto-648793904-612x612-1.jpg)
Dead woman lying on the floor under white cloth with focus on hand
पुलिस थाने में तैनात होमगार्ड भगत सिंह (55) पुत्र पृथ्वी सिंह निवासी ग्राम तलाई नरेंद्रनगर अपनी स्कूटी से बाजार में गश्त कर रहे थे।इस दौरान शराब के नशे में धुत कार चालक ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। वह काफी आगे तक उसे घसीटते हुए ले गया। जिससे होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। इलाज के दौरान होमगार्ड ने दम तोड़ दिया।थानाध्यक्ष ने बताया कि कार चालक सत्य प्रसाद पैन्यूली पुत्र शिवशरण पैन्यूली निवासी छिद्दरवाला देहरादून को हिरासत में लिया गया है। लेकिन वह अभी कुछ बताने की स्थिति में नहीं था। बावजूद पता चला है, कि वह यहां पशुपालन विभाग में कार्यरत है, उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। घटना की सूचना होमगार्ड के परिजनों को दे दी गई है। शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।