उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर प्रदेश कांग्रेस ने राज्यभर में गोष्ठी एवं पदयात्राएं आयोजित कीं। ‘22 वर्षों में उत्तराखंड ने क्या खोया-क्या पाया विषय पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे।राजपुर रोड प्रदेश कार्यालय में महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से गोष्ठी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने शिरकत की। माहरा ने कहा कि इन 22 वर्षों में उत्तराखंड ने अनेक उतार-चढ़ाव देखे हैं। प्रथम निर्वाचित कांग्रेस सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के नेतृत्व में राज्य में विकास की बुनियाद डली और 900 करोड़ की वार्षिक योजना का आकार बढ़ाकर 5000 करोड़ तक पहुंचाया। राज्य में औद्योगिक क्षेत्रों को विकसित कर राज्य के बेरोजगारों के लिए रोजगार के रास्ते खोले। हरीश रावत सरकार ने उत्तराखंड राज्य निर्माण की अवधारणा और जनभावनाओं को साकार रूप देते हुए गैरसैण में विधानसभा भवन का निर्माण कराया। गैरसैंण में विधानसभा सत्र आयोजित किए। उत्तराखंड में पलायन बड़ी समस्या है, जिसे रोकने के लिए ठोस प्रयास करने होंगे। आरोप लगाया कि भाजपा ने कार्यकाल में जनता की उपेक्षा की और झूठे वादे किए। सत्या पोखरियाल ने कविता पाठ किया।
ताजा न्यूज़
October 21, 2025
October 21, 2025