उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश मुसीबत बनती जा रही है। बारिश के बाद कोसी सहित कई नदियां उफना गईं हैं। कोसी नदी का
जलस्तर बढ़ने से गर्जिया के मुख्य मंदिर के पास स्थित दुकानें जलमग्न हो गयी। भारी बरसात के बाद यूपी बॉर्डर पर अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के बाद भूस्खलन से कई सड़कें भी बंद हो गईं हैं, जिससे जगह-जगह यात्री फंस गए हैं। प्रशासन द्वारा बंद सड़कों को खोलने का काम किया जा रहा है, लेकिन खराब मौसम बाधा बना हुआ है।
रामनगर| शुक्रवार देर रात से कुमाऊं भर में मूसलाधार बारिश हो रही है| वहीं कोसी नदी उफान पर आ गयी है| जिसके चलते गर्जिया के मुख्य मंदिर के पास स्थित दुकानें जलमग्न हो गयी| बताया जा रहा है कि कोसी का जलस्तर अभी और बढ़ने की संभावना है| जिसे देखते हुए गर्जिया मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया है|
आपको बता दें कि मौसम विभाग के अलर्ट के बाद शुक्रवार रात से रामनगर समेत पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है| जिसके चलते कोसी बैराज से 35 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है| वहीं कोसी के बड़े जलस्तर से गर्जिया मंदिर से आश्रित दुकानदारों की दुकान जलमग्न हो गयी| वहीं मंदिर कमेटी ने बारिश को देखते हुए मंदिर में जाने पर रोक लगा दी है| वहीं सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पानी का जलस्तर और बढ़ने की संभावना है|