चारों धाम की शीतकालीन यात्रा के लिए पहली बार ऋषिकेश व हरिद्वार समेत चारों गद्दीस्थलों पर पंजीकरण केंद्र शुरू हो गए हैं। यात्री ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन पंजीकरण भी करा सकते हैं। इस बार शीतकालीन यात्रा के लिए चारधाम के साथ गढ़वाल मंडल के सभी प्रमुख मंदिरों का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इनमें पंच बदरी व पंच केदार मंदिर प्रमुख रूप से शामिल हैं।शीतकालीन यात्रा के लिए भी पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। गद्दीस्थलों के साथ ही हरिद्वार में एक और ऋषिकेश में दो पंजीकरण केंद्र खोले गए हैं। यात्री हरिद्वार-ऋषिकेश के अलावा सीधे गद्दीस्थलों पर भी पंजीकरण करा सकते हैं।
