संत गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर निकाली जा रही अखिल भारतीय समरसता यात्रा आज मंगलवार को उत्तराखंड पहुंचेगी। यात्रा का कुल्हाल गेट विकासनगर में स्वागत होगा। इसके बाद यात्रा देहरादून, ऋषिकेश एवं हरिद्वार होते हुए रुड़की के धनौरी पहुंचेगी।भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलवीर घुनियाल ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि यात्रा का उद्देश्य संत रविदास के समानता, सामाजिक समरसता, भाईचारे और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।धनौरी जनसभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा शिवेश कुमार राम, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित प्रदेश के मंत्री, विधायक एवं जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।
