लगातार बारिश ने उत्तराखंड में आवाजाही प्रभावित हुई है। देश के नौ जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, नैनीताल, चम्पावत, उधमसिंह नगर, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के सभी जनपदों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर की भी चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के सभी जनपदों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा या गर्जन के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। नैनीताल में भारी बारिश के बाद जहां 150 से ज्यादा सड़कें बंद हैं, वहीं नौ जिलों में आज मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।उत्तराखंड में दूसरे दिन भी 150 से अधिक सड़क बंद रहीं। मंगलवार को राज्य में 172 सड़क बंद थीं, इस स्थिति में थोड़ा ही सुधार हो पाया। बुधवार को भी 152 सड़क बंद रहीं। इनमें अल्मोड़ा में आठ, बागेश्वर में 15, चमोली में 21 मार्ग बंद हैं। देहरादून में 11, नैनीताल में 47, पौड़ी में आठ, पिथौरागढ़ में 15, रुद्रप्रयाग में 10, टिहरी में 11 और उत्तरकाशी में छह मार्ग बंद हैं। मार्गाें के बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
