ऋषिकेश में नाबालिग के साथ इंटरनेट मीडिया पर जानसठ निवासी सोफियान ने हिंदू पहचान बताकर दोस्ती की थी। उसने हिंदू नाम से अपनी आडी बनाई थी। उसके साथ उसका एक दोस्त भी ऋषिकेश आया था। घटना के बाद उसने होटल के कमरे में साक्ष्य छिपाए। पुलिस ने उसे भी मुकदमे में आपराधिक षड्यंत्र का आरोपित बनाकर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
फरवरी माह में इंटरनेट मीडिया के जरिए आरोपित नाबालिग के संपर्क में आया था। पुलिस की जांच में सामने आया है कि उसने इंटरनेट मीडिया पर अपनी असली पहचान छिपाई और हिंदू पहचान से नाबालिग से बातचीत करने लगा। उसके बाद वह नाबालिग के संपर्क में बना रहा। उसने नाबालिग को शनिवार को होटल में बुलाया। मारपीट कर उसके साथ दुष्कर्म किया।
