Viruses in human lungs, 3D illustration. Conceptual image for viral pneumonia, flu, MERS-CoV, SARS, Adenoviruses and other respiratory viruses
जिले में स्वाइन फ्लू (एच1एन1,इन्फ्लूएंजा) संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। शनिवार को 26 सैंपल की जांच में 11 लोग एच1एन1 संक्रमित पाए गए। इनमें नौ देहरादून और दो अन्य जिलों व राज्य के हैं। वहीं, नौ मरीज स्वस्थ हुए हैं।स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मृतकों में सह-रुग्णता की स्थिति थी। मौत के कारण की पुष्टि डेथ आडिट के बाद होगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि सभी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है। सभी जगह अलग से तैयारी की जा रही है।स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, जिले में अब तक एच1एन1 के 78 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 52 देहरादून और 26 अन्य जिलों के मरीज हैं। वर्तमान में 23 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। अब तक 50 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि पांच मौतें दर्ज की गई हैं।कोरोना के 15 सैंपल की जांच में दो लोग संक्रमित मिले हैं। दोनों मरीज एम्स ऋषिकेश में भर्ती हैं और अन्य जिले से संबंधित हैं। शनिवार को दो कोरोना मरीज स्वस्थ भी हुए। जिले में अब तक कोरोना के 20 मामले सामने आए हैं। इनमें आठ देहरादून और 12 अन्य जिलों के हैं। वर्तमान में तीन मरीज एम्स में उपचाराधीन हैं। कोरोना से अब तक किसी मरीज की मौत नहीं हुई है।
