बल्लूपुर दून पांवटा फोरलेन पर शेरपुर कल्याणपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक डिवाइडर से जा टकरायी, जिससे हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र के भारापुर भौरी के आस मोहम्मद की मौके पर ही मौत हो गयी। मरने वाला बाइक राइडर था। सहसपुर के हिंदूवाला में यूट्यूबर आस मोहम्मद उर्फ आशु की मौत ने एक बार फिर सवाल खड़ा किया है कि कुछ पल के रोमांच और वीडियो के लिए आखिर कितनी बड़ी कीमत चुकाई जा रही है। हादसे में हेलमेट पहना होने के बावजूद वह छिटककर निकल गया।आस मोहम्मद के परिवार के लिए भी नई बाइक की खुशी कुछ ही देर में मातम में बदल गई। जिस बेटे के लौटने का इंतजार था, उसके घर शव पहुंचने की खबर ने परिजनों को भीतर तक तोड़ दिया होगा।
