जिला सेवायोजन अधिकारी आरके पंत ने बताया कि रोजगार मेला राजकीय इंटर कालेज में आयोजित होगा, जिसमें टाटा मोटर्स और क्वैस ग्रुप जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों के एचआर प्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे। मेले में विभिन्न पदों पर लगभग 700 रिक्तियों के सापेक्ष बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन लिखित एवं साक्षात्कार परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।उन्होंने बताया कि मेले में 12वीं, आईटीआई, स्नातक तथा परास्नातक योग्यताधारी अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। चयन के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 23 वर्ष तथा निर्धारित वेतनमान 16,250 रुपये प्रति माह रखा गया है।इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने समस्त शैक्षिक योग्यता के प्रमाण पत्रों की छायाप्रतियों, बायोडाटा और दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ निर्धारित तिथि को सुबह 10 बजे उपस्थित होना होगा। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 05965-297303, 9759036349 या 9411348111 पर संपर्क किया जा सकता है।
