उत्तराखंड में एसआईआर के मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली स्थित चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चुनाव प्रक्रिया और लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी चिंताएं जाहिर कीं और चुनाव आयोग को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और लोकतंत्र की मजबूती व निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया की मांग उठाई।केंद्रीय चुनाव आयोग ने एसआईआर को लेकर कांग्रेस की आपत्तियों को लेकर वार्ता के समय की मांग पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को बृहस्पतिवार को निर्देश दिए। इस आधार पर उत्तराखंड के सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को पत्र भेजा। इसमें कहा गया है कि कांग्रेस के एसआईआर प्रकरण पर विचार-विमर्श के लिए उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल को 21 अगस्त को बुलाया गया है। ये भी कहा गया है कि अगर शुक्रवार को संभव न हो तो अपनी सुविधा के अनुसार मुख्य निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में वार्ता के लिए किसी भी दिन आ सकते हैं। अब ये कांग्रेस नेताओं को तय करना है कि वे शुक्रवार को वार्ता करेंगे या किसी अन्य दिन।
