प्रदेश में आज भी मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं। देहरादून में आज कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत टिहरी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में बिजली चमकने और गर्जन के साथ मूसलाधार बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। आने वाले दिनों की बात करें तो 25 अगस्त तक प्रदेश भर में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहने का अनुमान है।
