मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 24 जुलाई को देहरादून समेत रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी तेज बारिश होने की संभावना है।पर्वतीय इलाकों में आने वाले तो 29 जुलाई तक प्रदेश भर में बिजली चमकने के साथ तेज दौर की बारिश होने की संभावना है।इसके अलावा मैदानी जिलों में भी कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की गई है। ऐसे में खुले स्थानों, खेतों और ऊंचे पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।
