मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 21 जुलाई को देहरादून और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में गर्जन और बिजली चमकने के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा टिहरी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, नैनीताल, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों की बात करें तो 26 जुलाई तक प्रदेश भर में मौसम का मिजाज कुछ ऐसे ही रहने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों से सतर्क रहने, नदी-नालों के किनारे न जाने और अनावश्यक यात्रा से बचने की हिदायत दी है।
