ऋषिकेश स्थित बैराज बिजली घर में रविवार देर रात अचानक भीषण आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी विकराल थी कि धुएं और तेज लपटों के कारण फायर कर्मी बिजली घर के भीतर प्रवेश नहीं कर पाए। सुरक्षा को देखते हुए पूरे परिसर को घेर लिया गया था और आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी।आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए गए।घटना में किसी के हताहत होने की सूचना भी नहीं है। घंटों की मशक्कत के बाद फायर टीम ने आग बुझाई।
