चमोली जिले के नारायण बगड़ बजार में बारिश के दौरान नाला उफान पर आया और भारी मलबा बाजार में आ गया, जिससे सड़क पर खड़े की वाहन मलबे में दब गए हैं।बताया गया कि रात्रि को क्षेत्र में अतिवृष्टि हुई। नारायण बगड़ के ऊपरी क्षेत्र की पहाड़ियों में अतिवृष्टि हुई, जिससे पहाड़ी से मलबा आया। बताया गया कि सूखा नाले में मलबा आने नारायण बगड़ के थरालीबगड़ बाजार में नुकसान पहुंचा है। मध्य रात्रि को हुई घटना में लोगों घरों से भागकर जान बचाई। लोगों को जाग कर रात काटनी पड़ी। इस क्षेत्र में पहले भी कई बार मलबा आने की घटना हो चुकीं हैं। इस दौरान मलबा, पानी, पत्थरों और बोल्डर सहित सड़क पर बहते हुए घरों,दुकानों को नुकसान पहुंचा। सड़क पर खड़े कई वाहन भी मलबे में दबे हैं। प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन कर रहे हैं। मलबा हटाने का काम शुरु हो गया है।
