मंत्रिपरिषद अनुभाग द्वारा इस संबंध में अलग-अलग आधिकारिक आदेश जारी किए गए हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल को सेतु आयोग में सलाहकार बनाया गया है। देहरादून की रहने वालीं वरिष्ठ नेत्री ज्योति कोटिया को गोरखा कल्याण परिषद का अध्यक्ष और देहरादून के ही अभिषेक शाही को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।देहरादून निवासी शमशेर सिंह बिष्ट को उत्तराखंड राज्य पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार परिषद में उपाध्यक्ष पद पर जिम्मेदारी दी गई है। देहरादून की अनुराधा वालिया को माटी कला बोर्ड में उपाध्यक्ष बनाया गया है। नए दायित्व मिलने पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह है और उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। खटीमा, ऊधमसिंह नगर निवासी कैप्टन गंभीर सिंह धामी को उत्तराखंड राज्य पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार परिषद में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद पर नामित किया गया है। टिहरी गढ़वाल के धरवाल गांव (कंडीसौड़) निवासी वरिष्ठ नेता जोत सिंह बिष्ट को ग्रामीण अभियंत्रण सेवा परिषद में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
