उत्तराखंड में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश धीरे-धीरे महसूस की जाने लगी है। कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार पार्टी हाईकमान से राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम का संदेश मिलने के बाद इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है।
प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डा हरक सिंह रावत समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं के मध्य इसे लेकर मंथन चल रहा है। राहुल गांधी के दौरे के दृष्टिगत गढ़वाल व अल्मोड़ा में जनसभाओं के कार्यक्रम निर्धारित कर हाईकमान को जल्द ही सूचना भेजी जाएगी।
