top view of famous hill station mussoorie in India
मौसम विभाग के अनुसार, आज भी पहाड़ों में बादल छाये रहने और चोटियों पर हल्की वर्षा-बर्फबारी के आसार हैं। निचले इलाकों में मौसम शुष्क बना रह सकता है।देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही तेज धूप खिली रही। हालांकि, सुबह ठंडी हवाएं चलने से ठिठुरन महसूस की गई।दोपहर में चटख धूप खिलने से तपिश महसूस की गई। साथ ही पारे में भी वृद्धि हुई। दूसरी ओर से पर्वतीय क्षेत्रों में आसमान साफ रहने से लेकर आंशिक बादल मंडराते रहे और कहीं-कहीं हल्की वर्षा की भी सूचना है।जिससे निचले इलाकों में ठंडी हवाएं चलने लगीं। पर्वतीय क्षेत्रों में बीते दिनों हुई बर्फबारी के चलते चारधाम समेत तमाम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड है।

