Burglar with balaclava, holding a knife in left hand, armed robbery concept. Robber threaten with a dagger, blur indoor background, closeup view.
प्रेमनगर थानाक्षेत्र के मांडूवाला स्थित जंगल में 11 मार्च को जिस महिला की सड़ी-गली लाश मिली थी उसका हत्यारोपी पति ही निकला। पुलिस ने बृहस्पतिवार को हत्यारोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया। आरोपी ने दूसरी पत्नी से बात करने का विरोध करने पर गला दबाकर हत्या करने की बात कबूली है।एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने प्रेसवार्ता में बताया कि आरोपी रंजीत शर्मा मूलरूप से बिहार के सहरसा जिले का रहने वाला है। वर्ष 2009 में उसकी शादी रूपा से हुई थी। करीब चार वर्ष पहले 2021 में रूपा ने पति को छोड़कर दूसरे युवक से विवाह कर लिया। इसके बाद रंजीत ने भी पास के गांव में रहने वाली सुशीला नाम की महिला से शादी कर ली। करीब एक वर्ष पहले रूपा अपने दूसरे पति को छोड़कर उसके पास वापस आ गई। रूपा के साथ 11 महीने की बेटी भी थी। दोनों पत्नियां गांव में रह रहीं थी। रंजीत देहरादून के भाटोवाला में रहकर मजदूरी करता था। पिछले महीने 23 तारीख को रूपा अपनी बच्ची को लेकर देहरादून आई थी।

