केदारनाथ में आज गुरुवार को भी बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान दून में पांच वर्ष में अप्रैल में एक दिन में सर्वाधिक वर्षा भी दर्ज की गई।वहीं राज्यभर में हुई बारिश और बर्फबारी ने अप्रैल में गर्म कपड़े पहनने को मजबूर कर दिया।देहरादून में बुधवार को करीब चार घंटे हुई रिकार्ड बारिश से पारे में भारी गिरावट दर्ज की गई। जिससे ग्रीष्मकाल में कंपकंपी छूटने लगी।इन दिनों लगातार हो रही वर्षा और तेज हवाएं आम और लीची के लिए खतरा बन गए हैं। बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं से बौर को नुकसान पहुंच रहा है।बारिश तथा बर्फबारी के चलते जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तापमान गिरकर 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है अचानक आई ठंड से लोग फिर से गर्म कपड़ों का सहारा लेने को मजबूर हो गए हैं।
