महिला कांग्रेस ने देहरादून में गैस सिलेंडर मूल्य वृद्धि का किया विरोध, सिर पर सिलेंडर रखकर निकाली पदयात्रा पुलिस के रोकने पर प्रदर्शनकारी भड़क उठे और खूब हंगामा किया। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक हुई। कांग्रेसियों ने सड़क पर बैठकर खाना बनाया और विरोध जताया।अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा के आह्वान पर देशभर में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के तहत देहरादून में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन से भाजपा जिला मुख्यालय की ओर पदयात्रा निकाली।कार्यकर्ताओं ने सिर पर गैस सिलेंडर रखकर रैली निकाली और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। पदयात्रा कनक चौक तक पहुंची, जहां पुलिस प्रशासन ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया।

